श्रद्धापक्ष में क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई ने की निराश्रितों की सेवा

शिवपुरी. कभी अपनों का साथ छोड़ बेगाने हुए निराश्रितों की सेवा श्राद्धपक्ष में करने का अवसर पाया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रदेश इकाई ने जहां प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान के साथ महिला प्रदेश इकाई की क्षत्रिय महिलाऐं ममता राठौड़, मंजू, मनोरमा भदौरिया,
मीरा कुशवाह, संध्या बघेल, मुन्नी चौहान, कुसुम गौर, सोनू गौर, सुनीता, अदिति राठौड, मधु, मीरा सिकरवार, ममता सिकरवार, कमलेश चौहान, मंजू सेंगर आदि ने संयुक्त रूप से मिलकर अस्पताल चौराहा स्थित मंगलम् निराश्रित भवन पहुंची और यहां सभी निराश्रितों को बिठाकर घर से बनाकर लाए गए व्यंजनों के साथ भोजन परोसा। निराश्रितो की सेवा कर क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई ने संभवत:  बड़ा ही पुण्य लाभ अर्जित किया है क्योंकि श्राद्धपक्ष के दिनों में गरीब-निराश्रितों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। क्षत्रिय महिलाओं के इस सेवा कार्य की निराश्रित भवन में रहने वाले सभी निराश्रितों ने प्रशंसा की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।