मुख्यमंत्री के स्वागत में बैनर-पोस्टरों पर भड़की शिवसेना

shailendra gupta
शिवपुरी-आगामी 6 सितम्बर को शिवपुरी में जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत हेतु लगाए गए बैनर-पोस्टरों पर शिवसेना भड़क गई है और इस संबंध में प्रेस को जारी लिखित प्रेस विज्ञप्ति में इन बैनर-पोस्टरों पर भू व कैरोसिन माफियाओं के बैनर लगे होने का शिवसेना ने विरोध जताया और भाजपा को चेतावनी देकर इन भू व कैरोसिन माफियाओं के बैनर पोस्टर हटाने की मांग की है अन्यथा की स्थिति में शिवसेना मुख्यमंत्री के समक्ष इनके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराऐंगें और इन्हें भाजपा निष्कासित करने की मांग करेंगें।

प्रेस को जारी प्रेस विज्ञप्ति में शिवसेना के संभाग प्रमुख राजेश मंगल ने बताया कि आगामी 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा पर जहां भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शहर को बैनर पोस्टरों से ढकना शुरू कर दिया है तो वहीं कुछ विवादित बैनर भाजपा की सिरदर्दी बनते नजर आ रहे है।

शिवसेना संभाग प्रमुख राजेश मंगल का कहना है कि दरअसल विवाद का कारण कुछ ऐसे छुटभैये नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत में जगह-जगह बैनर टांगे गए है जिनके ऊपर भाजपाई नेताओं, विधायकों के संरक्षण में बेशकीमती जमीनों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कब्जा करने के गंभीर आरोप लग चुके है अभी हाल ही में शहर के मुख्य बाजार गांधी मार्केट 14 नं. कोठी पर इन छुटभैये नेताओं द्वारा अवैध तरीके से बहुमूल्य जमीन पर कब्जा कर मार्केट बनाने का कार्य किया जा रहा था किन्तु स्थानीय लोगों के आक्रोश एवं विरोध के चलते शाासन-प्रशासन व नगर पालिका के दखल के बाद इस अतिक्रमण को तोड़ा गया।

इन्हीं माफियाओं द्वारा कुछ दिनों पूर्व विष्णु मंदिर के पास भी इसी प्रकार का कब्जा कर निर्माण की घटना सामने आई थी खबर है कि भाजपा के स्थापित नेताओं की सरपरस्ती के चलते इनके हौंसले बुलंद हो चुके है। शिवसेना का आरोप है कि भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है इसे पूर्व भी कुछ कथित भाजपाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों से नजदीकी बता कर कैरोसिन की खुलेआम कालाबाजारी कर खूब चांदी काटी गई और एक नेता ने शहर के बीचों बीच नगर पालिका एवं प्रशासन की नाक के नीचे बेसमेंट निर्माण् कर अपनी ताकत का एहसास करवा दिया। ऐसे लोगों के बैनर-पोस्टर श्हर में देखे जा सकते है जिन्हें हटाया जाना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो शिवसेना इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगी और कार्यवाही की मांग की जावेगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!