लक्ष्मण ने कहा-हां..हां..हां... प्रदेश में सीएम के लिए सिंधिया नहीं है प्रोजेक्ट

शिवपुरी। सिंधिया, सिंधिया और सिंधिया ये हो क्या रहा है कांग्रेसियों को क्या हो गया है जो आए दिन सिंधिया को सीएम के तौर पर देख रहे है अरे भई कांग्रेस पार्टी का यह सिद्धांत रहा है कि कभी भी कांग्रेस ने चुनावों में किसी को प्रोजेक्ट नहीं किया तो मैं भी तो बार-बार कह रहा हॅंू हां...हां..हां...प्रदेश में सीएम के लिए सिंधिया प्रोजेक्ट नहीं है
प्रदेश का मुख्यमंत्री तो कांग्रेस का विधायक दल चुनता है और यही आने वाले समय में होगा, रही बात प्रदेश में दिग्विजय सिंह की तो उनके बिना कांग्रेस आगे भी नहीं बढ़ सकती फिर आप कैसे कह सकते हैं कि प्रदेश में दिग्विजय सिंह की उपेक्षा की जा रही है। जी हां! यही वे बातें है जो गत दिवस मप्र चुनाव अभियान समिति के घोषणा  पत्र समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह ने मीडिया के समक्ष कही। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस पार्टी की मजबूती की बात कही और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी यह विश्वास दिलाया।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव को सामने लाने का अर्थ यह है कि भाजपा सरकार को अपनी पराजय का एहसास हो चुका है। पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव और पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी भी उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज लक्ष्मण सिंह से जब पूछा गया कि क्या श्री सिंधिया को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया है तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि किसी को भी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया गया। जब उनसे पूछा गया कि सत्ता में आने के बाद पार्टी हाई कमान यदि श्री सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लेती है तो क्या आप इससे सहमत हैं। इसका सीधा जवाब न देते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव कांगे्रस के विधायक करेंगे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या दिग्विजय सिंह की विधानसभा चुनाव में उपेक्षा हो रही है और उन्हें किसी भी समिति में शामिल नहीं किया गया तो श्री सिंह ने इससे इंकार किया और कहा कि बिना दिग्विजय सिंह के प्रदेश में कांग्रेस की कैसे सत्ता में वापिसी होगी। मप्र में विभिन्न चैनलों द्वारा किए गए सर्वे को जिनमें भाजपा की सरकार बनने की बात कही गई थी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लक्ष्मण ङ्क्षसह ने कहा कि अभी तो प्रत्याशी चयन नहीं हुए। किसी भी पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र जारी नहीं किया। ऐसे में कैसे कहा जा सकता है कि भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह कहा कि विभिन्न सर्वों में यह बात तो स्पष्ट है कि कांग्रस की सीटें बढ़ रही हैं। प्रदेश में कांग्रेस द्वारा 72 प्रत्याशियों की घोषणा के संबंध में सवाल पूछे जाने पर लक्ष्मण सिंह का जवाब था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हंै। वह नहीं कह सकते हैं कि प्रत्याशी घोषित किए गए हैं या नहीं? बाबा रामदेव पर हमला बोलते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि यह कैसे साधू हैं जिन्हें धर्म-ध्यान की अपेक्षा राजनीति की फिक्र है। यदि वह राजनीति में आना चाहते हैं तो सीधे आएं और चुनाव लड़कर अपना जनाधार साबित करें।