समाजसेवी प्रेमचंद जैन को मातृ शोक, शोक संवेदना

शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रेम स्वीट्स के संचालक प्रेमचंद जैन की वयोवृद्ध मां श्रीमती सावित्री जैन धर्मपत्नि खच्चूराम जैन का आज लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और राजनेताओं ने बड़ी सं या में भाग लेकर उन्हें अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

विदित हो कि श्रीमती सावित्री जैन के बड़े पुत्र प्रकाशचंद जैन का पूर्व में स्वर्गवास हो गया था। उनके अलावा उनके दो पुत्र प्रेमचंद जैन और अशोक कुमार जैन हैं। श्रीमती सावित्री जैन के निधन पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, ब्लॉकाध्यक्ष भरत रावत, समाजसेवी राजकुमार जैन जड़ीबूटी वाले, प्रकाशचंद जैन, अनिल जैन, तेजमल सांखला, जिनेन्द्र जैन आदि ने श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी संवेदना व्यक्त की है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!