भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोटिया करैरा आये, देखी सीएम की यात्रा की तैयारिया

shailendra gupta
करैरा। प्रदेष में चल रही मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान की जन आर्षीवाद यात्रा की तैयारियो का जायजा लेने यात्रा के प्रभारी प्रदेष भाजपा के महामंत्री विनोद गोटिया आज शनिवार को करैरा पहुॅचे और उन्होने यहा उस स्थल का अवलोकन किया जहा सीएम की जन आर्षीवाद यात्रा रूकेगी और वह जनता से मुखातिव होगे। गोटिया के साथ विंध प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह एंव भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भी साथ थे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेष के मुख्य मंत्री षिवराजसिंह चैहान जन आर्षीवाद यात्रा लेकर षिवपुरी जिले में 27 अगस्त को आ रहे है।  जिसमें वह खनियाधाना , पिछोर होते हुये करैरा पहुॅचेगे और करैरा में सभा को संबोधन उपरांत दतिया को प्रस्थान करेगे इस यात्रा की तैयारियो का जायजा लेने आज प्रदेष महामंत्री विनोद गोटिया ने जिले का भ्रमण किया और यात्रा के रूट का अवलोकन किया। करैरा पहुॅचे गोटिया ने सहायता केन्द्र तिराहे पर होने वाले जन आर्षीवाद यात्रा की स्थिति का आंकलन किया और यहा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो से चर्चा की इसके उपरांत वह सिरसौद गांव पहुॅचे वहां भी उन्होने उस स्थान का अवलोकन किया जहां से सीएम की यात्रा गुजरनी है। इसके बाद वह पिछोर निकल गये इस दौरान करैरा विधायक रमेष प्रसाद खटीक , जिला संगठन मंत्री श्यामजी महाजन , करैरा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन महामंत्री हेमंत शर्मा , अंत्योदय समिति के सदस्य बी.के. गुप्ता ,एजीपी धनीराम यादव , दिनारा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता सुभाष जाटव , हरीषंकर परिहार , किषोरी लाल पूर्व पार्षद मौजूद रहे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!