जोशी समाज ने केदारनाथ आपदा पीडि़तो के लिए भेजी 5100 रूपये की सहायता

शिवपुरी। आर्यावृत्त भृगवंशी जोशी ब्राम्हण समाज शिवपुरी ने पिछले दिनों उत्तराखण्ड क्षेत्र के केदारनाथ एवं अन्य स्थानों पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए नागरिकों की सहायता के लिए पॉच हजार एक सौ रूपये का ड्राफ्ट चैक कलेक्टर शिवपुरी के नाम भाजपा नेता अनुराग अष्ठाना की मौजूदगी में अपर कलेक्टर दिनेशचंद जैन को सौंपा।

जोशी समाज के महामंत्री देवीचरण जोशी ने बताया कि पिछले दिनों समाज बंधुओं ने अपनी बैठक में केदारनाथ धाम पर आई बाढ़ के चलते हजारों लोगों की असमायिक मृत्यु एवं घायलों के उपचार तथा प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते हुए नुकसान की भरपाई में सहयोग प्रदान करने के लिए आर्यावृत्त भृगवंशी जोशी ब्राम्हण महासभा को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर समाज बंधुओं ने अपनी सहमति जताते हुए सहयोग राशि एकत्रित की।

समाज के उपाध्यक्ष हरीवल्लभ जोशी, प्रचार मंत्री कमरलाल जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना के पति अनुराग अष्ठाना के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर कलेक्टर डी.के. जैन को सहायता राशि का ड्राफ्ट भेंट किया। इस मौके पर समाज के विजय जोशी ट्रांसपोर्टर, संजय जोशी डिस्क वाले, सुनील जोशी, भूपेन्द्र जोशी, कमर लाल जोशी, प्रदीप ड्राईवर, मनीष, नितिन जोशी, अशोक जोशी एलआईसी, अरूण जोशी, देवीचरण जोशी, दीपक जोशी, मनोज जोशी, एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!