जारी है मछलियों का शिकार, रोकने की मांग

शिवपुरी। वैसे तो अभी मत्स्याखेट प्रतिबंध होने की कोई बात नहीं लेकिन फिर भी मछलियां होने से ना केवल पानी साफ स्वच्छ रहता है बल्कि मछलियों के द्वारा पानी की गुणवत्ता को भी बचाया जा सकता है। ऐसे में इतना सब होने के बाद भी मछलियों का शिकार धड़ल्ले से जारी है जिसे समय रहते रोका जाना आवश्यक है अन्यथा मछलियों के शिकार से कई गंभीर परिणाम सामने आऐंगें।

विािदत हो कि यहां चांदपाठा और वोट हाउस में शिकारियों द्वारा धड़ल्ले से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। जिसे रोकने में वन विभाग अक्षम साबित हो रहा है। चांदपाठा और वोटहाउस में शनिवार तथा अन्य दिनों को मछलियों को चारा खिलाने अनेक लोग पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यहां आकर निराशा हाथ लग रही है, क्योंकि शिकार होने से मछलियां तालाब में नहीं रही हैं। समाजसेवियों ने वन विभाग और प्रशासन से मछलियों के शिकार को रोकने की मांग की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!