बेहोश अवस्था में तालाब में मिले दो युवक, हालत गंभीर

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के बैराढ़ कस्बे में एक तालाब किनारे दो युवक बेहोश अवस्था में मिले। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि दोनों युवकों के हाथ व पैरों में गंभीर चोंटें है और पुलिस मामले को समझ नहीं पा रही है फिलहाल पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है और घायलों के होश में आने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे में स्थित तालाब के किनारे दो युवक बेहोशी की हालत में बुधवार की सुबह पड़े हुए मिले। दोनों युवकों के शरीर पर चोटों के निशान भी देखे गए हैं। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह कुछ राहगीरों को तालाब के किनारे दो युवक चोटिल अवस्था में बेहोश पड़े दिखे। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाशी ली और उनकी शिनाख्ती के लिए पूछताछ की तो ज्ञात हुआ कि एक युवक बाइसराम पुत्र नक्टूराम परिहार निवासी नयागांव का है जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त श्यामवरण पुत्र सीताराम के रूप में की गई है। फिलहाल दोनों युवक बेहोशी की हालत में हैं और उनके शरीर पर चोटों के निशान भी है। फिलहाल पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है और इस घटना के बारे में खुलासा तभी हो सकेगा जब यह घायल युवक होश में आऐंगें और अपने साथ हुए घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराऐंगें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!