उमा भारती 21 को आएंगी, राजनैतिक सरगर्मियां तेज

शिवपुरी। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती 21 जून को शिवपुरी जिले में आएंगी। उनके शिवपुरी आगमन को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उनकी यह यात्रा वैसे तो धार्मिक हैं। लेकिन इसके राजनैतिक मन्तव्य को भी देखा जा रहा है।
सुश्री भारती के विश्वस्त अनुयायी पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दीदी उमा भारती 21 जून को सुबह दस बजे से चलकर खोड़ में स्थित धार महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। रास्ते में बाचरौन चौराहा सहित अनेक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। वह धार महादेव मंदिर में अभिषेक  करेंगी और इसके बाद यहां स्थित आमसभा को संबोधित करेंगी। साध्वी उमा भारती का जनपद अध्यक्ष लोकपाल लोधी के निवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। वह यहां आयोजित भोज में शामिल होंगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!