चोरों ने तोड़ा गोदाम का ताला, तीन संदेहियों पर मामला दर्ज

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मुहार में बीती 13 और 14 की दरमियानी रात तीन चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां से 25 हजार रूपये का माल चुरा लिया। इन तीनों चोरों को माल ले जाते एक युवक ने देख लिया। उसी आधार पर पुलिस ने तीनों संदेहियों पर भादवि की 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुहार में फरियादी गुलाबचंद पुत्र मुन्नालाल शर्मा का मकान बना  हुआ है। जिसमें गुलाबचंद ने गोदाम बना रखा है। उक्त मकान में 10 बोरी सरसों, 2 बोरी चने और 2 कट्टे गेहूं के  रखे हुए थे। जिन्हें बीती 13 और 14 की दरमियानी रात तीन चोर ताला तोड़कर चुरा ले गए। चोरी का माल ले जाते गांव के ही एक युवक शिवदयाल साहू ने तीनों चोरों को पहचान लिया और शिवदयाल की निशानदेही पर फरियादी ने तीनों संदेही लखन गुप्ता, देवेन्द्र चौहान और मुकेश खंगार के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!