दो बाईकों की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के बदरवास थानांतर्गत आने वाले ग्राम सुमैला में रात के समय एक विवाह समारोह में जा रहे दो बाईक सवारों की आपसी भिड़ंत में एक मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए है। पुलिस ने सभी घायलों को उपाचर के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुमैला से रिश्तेदारी में शामिल होकर बदरवास अपनी नई मोटरसाइकिल पर सवार होकर लल्ला पुत्र बाबूलाल कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी छोटी खजूरी और चचेरा भाई महेन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह कुशवाह उम्र 27 वर्ष जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक टीव्हीएस स्पोर्ट गाड़़ी जिस पर मोहर सिंह, गंगाराम और एक महिला राधाबाई सवार थीं। 

जैसे ही दोनों मोटरसाइकिलें ग्राम सुमैला के पास पहुंची तभी दोनों मोटसाइकिलों की आमने-सामने भिडंत हो गई और दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी को बदरवास स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से लल्ला, महेन्द्र, मोहरसिंह और गंगाराम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने शिवपुरी रैफर कर दिया। जहां इलाज के  दौरान लल्ला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!