खूबत के समीप ट्रक-टबेरा भिड़ंत में महिला की मौत

shailendra gupta
शिवपुरी ।  जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में खूबत घाटी के समीप रविवार की सुबह विवाह समारोह से लौटकर आ रही एक टबेरा और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें मौके पर ही एक महिला की मौत जबकि उसमें सवार अन्य आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी में दुर्घटना में मृत महिला और घायल लोग एक विवाह समारोह में अपने वाहन से शामिल होने आए थे और आज सुबह ये सभी लोग अपने टबेरा वाहन क्रमांक यूपी 83 एक्स 6982 में सवार होकर शिवपुरी से वापिस शमशाबाद आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन खूबत घाटी के पास पहुंचा तभी ग्वालियर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने टबेरा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टबेरा वाहन सड़क के किनारे गिर गया। 

जिससे उसमें सवार रश्मि जैन पत्नि प्रवीण जैन उम्र 24 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जूली जैन पत्नि पारस जैन उम्र 35 वर्ष, पुष्पा जैन पत्नि मुकेश जैन उम्र 48 वर्ष, चंदा जैन पत्नि परमेश जैन उम्र 42 वर्ष, श्वेता जैन पत्नि सचिन जैन, सोनाली पुत्री पारश जैन, ललिता दिवाकर पुत्री श्रीपत, सचिन पुत्र परमेश जैन, श्रेयांस जैन पुत्र प्रवीण जैन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को ग्वालियर रैफर कर दिया।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!