करैरा के भाजपा नेता आजाद जैन के भाई की संदिग्ध मौत, महुअर पुल के नीचे मिली लाश

शिवपुरी। करैरा के भाजपा नेता और ठेकेदार आजाद जैन के अनुज अविनेश जैन की आज संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई। उनकी लाश करैरा-झांसी मार्ग पर स्थित महुअर पुल के नीचे मिली है। उनका चेहरा क्षतविक्षत है तथा हाथ में भी चोट के निशान हैं। 35 वर्षीय अविनेश जैन बल्ली के नाम से जाने जाते थे।

श्री जैन के पारिवारिक सूत्रों का कथन है कि कल वह तीन युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारई ग्राम गए थे, लेकिन इसके बाद वापिस नहीं लौटे। आज सुबह महुअर पुल के नीचे जब एक लाश देखी गई तो उसकी पहचान अविनेश जैन के रूप में हुई। लाश के पास मोटरसाइकिल नहीं थी और न ही पैर में चप्पल थी। उनके साथ गए युवक भी लापता थे। सूत्रों के अनुसार मृतक नशे का भी आदी था और कल सुबह से घर से गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!