परशुराम जयंती शासकीय अवकाश से ब्राह्मण समाज में हर्ष

शिवपुरी। ब्राह्मण समाज के परम आराध्य देव भगवान परशुराम की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश का ब्राह्मण समाज ने स्वागत किया है। ब््रााहण समाज विवाह सम्मेल के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा एवं ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ सनाड्य समाज की जिला अध्यक्ष श्रीमति शशि पाराशर ने बताया कि ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने 15 अप्रैल 2013 को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला कलेक्टर महोदय शिवपुरी को दिया था।

जिसमें प्रमुख मांग थी कि परशुराम जयन्ती के दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जाये। गरीब ब्राह्मण को नौकरियों में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। प्रत्येक जिले में ब्राह्मण धर्मशाला के लिये जमीन दी जाये। भगवान परशुराम जी जन्म स्थली जानापाव को ट्रस्ट घोषित कर ट्रस्टी ब्राह्मणों को बनाया जाये। मन्दिरों के पुजारियों को 2100 रू. मानदेय दिया जावे। स्वर्ण आयोग का गठन किया जाये। इन सभी मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरको दिया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती के दिन को शासकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। अवकाश घोषित होने पर सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में राजेन्द्र दुबे खजूरी अध्यक्ष सनाड्य समाज शिवपुरी रामजी व्यास अध्यक्ष भार्गव समाज कैलास दुवे अध्यक्ष विवाह सम्मेलन भगवत शर्मा, बी.एम. शर्मा, इन्द्र कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष ब््रााहण समाज , महेन्द्र समाधिया, मुकेश पाराशर, अतुल शर्मा ठेकेदार, हरीशंकर दुबे मण्डी सचिव, शशि पाराशर, विवेक पारासर, अनिल शर्मा अन्नी, पुरूषोत्तमकान्त शर्मा, भानुप्रकाश दुवे, सुनील उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा, सावित्री भटेले , श्रीमति नीलू शुक्ला, उमा उपाध्याय, बीनू शर्मा,ऊषा भार्गव, अर्पित शर्मा, महेश शर्मा, सिरसौद, राजकुमार सढैया, योगेश खैमरिया, अजय खैमरिया, अजय भार्गव, सी.बी. पाण्डे, प्रदीप शर्मा, संजीब शर्मा पोहरी, बसन्त शर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी, केदार शर्मा, संजय गौतम, संजय अवस्थी, श्रीनिवास उपाध्याय, डॉ. ए.एल. शर्मा, डॉ. एस.के. पुराणिक, राजेन्द्र सढैया, प्रकाश पाण्डे, महावीर मुदगल, बृजेश शर्मा दुल्हारा, मुकेश आचार्य, उमेश भारद्वाज, राजू शर्मा, नीरज सढैया, सत्यम पाठक, जयनारायण शर्मा आदि शामिल हैं।