विवेक जोशी बने शिवपुरी जिले के प्रभारी, भाजपाईयों में उत्साह

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी जिले के प्रभारी विवेक जोशी को बनाए जाने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.राजेन्द्र गुप्ता ने पार्टी की ओर से अपनी शुभकामनाऐं दी और कहा कि निश्चित रूप से भाजपा को अब नई गति विवेक जोशी के रूप में मिली है जिनके नेतृत्व में भाजपा पार्टी मजबूत होगी और पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर मिलकर कार्य करेंगें।

आगामी विधानसभा चुनावों में भी विवेक जोशी का अहम योगदान होगा जिससे पार्टी को एक सूत्र में बांधकर भाजपा की पुन: ताजपोशी हो ऐसे कार्य नगर में किए जाऐंगें। विवेक जोशी के शिवपुरी जिला प्रभारी बनने पर उन्हें बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, अनुसूचित  जाति जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू, सुशील रघुवंशी, जगराम यादव, विधायक प्रहलाद भारती, माखन लाल राठौर, रमेशप्रसाद खटीक, देवेन्द्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुष्ठाना, जनपद अध्यक्ष गगन खटीक, सोनू बिरथरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ओमी, महामंत्री भरत अग्रवाल नारियल वाले, हरिओम राठौर, मंत्री अमित भार्गव, अभिषेक शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु जैमिनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.राजेन्द्र गुप्ता, जनभागीदारी समिति कन्या महाविद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती डॉ.रीता गुप्ता, साईंस कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय खेमरिया,  सहित अन्य सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!