नक्सली घटना के विरोध में श्रद्धांजलि

शिवपुरी। छत्तीसगढ़ में कल परिवर्तन यात्रा के पश्चात वापिस लौट रहे कांग्रेस के काफिले पर नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा सहित ढ़ाई दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई। इस वीभत्स घटना के विरोध में जिला कांग्रेस और शहर कांगे्रस द्वारा देर शाम कैण्डिल मार्च तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन माधव चौक पर किया गया।

यहां श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर हमला प्रदेश सरकार की निष्क्रियता का प्रमाण है। यदि जेड सुरक्षा प्राप्त महेन्द्र कर्मा की सुरक्षा में लापरवाही नहीं बरती जाती तो इतनी बड़ी घटना घटित नहीं होती। लोकतंत्र में ऐसी हिंसक घटनाओं का कोई स्थान नहीं है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी करनी चाहिए। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन माधवचौक पर एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि सभा कर नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेसजनों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर मोर्चा संगठन, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ता, पूर्व विधायक  और आमजन शामिल हुए जिन्होंने कैण्डल जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ होने की बात भी कहते रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, लक्ष्मीनारायण धाकड़, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, हरिबल्लभ शुक्ला, रामकुमार शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर, अजय गुप्ता, युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि विनोद योगी, इरसाद पठान, हरिशंकर धाकड़, राजेश यादव, अब्दुल रफीक खान अप्पल, समीर पाशा, सफदरबेग मिर्जा, खलील खान, बृजेश गुप्ता, जीतू रघुवंशी, गौरव शर्मा, अमित शिवहरे, अरविन्द रावत सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!