बलारपुर यात्रियों की पीड़ा, मनमाना किराया ना वसूला जाए

शिवपुरी। नवरात्रि महोत्सव के प्रारंभ होते ही शहर भर के मंदिरों पर नवरात्रि महोत्सव की धूम रहेगी। इसीक्रम में जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. दूर क्षेत्र की जनता के आस्था का केन्द्र बलारी माता मंदिर पर छठ व सातें के रोज मेले का आयोजन किया जाता है चूकि बलारी माता मंदिर संरक्षित वन क्षेत्र में होने की बजह से वाहन संचालकों को दो तीन दिन के अस्थाई परमिट परिवहन विभाग द्वारा जारी किये जाते हैं।

जिन वाहन संचालकों को परमिट जारी किये जाते हैं उनके द्वारा अपने वाहनों को ठेके पर उठा दिया जाता है। जिनके द्वारा बलारपुर जाने वाले भक्तजनों से मनमाना किराया बसूला जाता है। जब प्रशासन द्वारा प्रत्येक गंतव्य का किराया निर्धारित किया जाता है तब फिर बलारपुर जाने वाले वाहनों का किराया निर्धारित क्यों नहीं किया जाता इतना ही नहीं वाहन चालकों द्वारा मनमाना किराया बसूलने के अलावा मनमाना लगेज बसूल किया जाता है। क्षेत्र के भक्तजनों ने जिला प्रशासन से बलारपुर जाने वाले श्रद्धालुओं के हितों को दृष्टिगत रखते हुए किराया निर्धारित करने की मांग की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!