दुर्योधन की मेवा त्यागी सूखो साग विदुर घर खायो...

शिवपुरी। मेला रंगमंच पर चल रही रासलीला में दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। कल रासलीला में भगवान श्री कृष्ण की प्रमुख लीलाओं का मंचन किया गया।

जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने विदुर के घर पहुंचकर विदुर का मान रखने के लिए प्रेम के वशीभूत होकर केले के छिलकों का सेवन किया, लेकिन जब विदुर ने यह सब देखा तो वह भगवान से क्षमा मांगने लगे और उन्हें केले खिलाना शुरू कर दिया, लेकिन भक्तवत्सल्य भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर जी से कहा कि हे काका जो स्वाद उन प्रेमभरे छिलकों में था वह स्वाद इन केलों में मुझे नहीं आ रहा है। प्रभु की यह बात सुनकर उनके चरणों में झुक गए।

इसके बाद लीला को आगे बढ़ाते हुए भगवान कृष्ण ने भीष्म द्वारा ली गई प्रतिज्ञा को तुड़वा दिया और भीष्म को आश्वासन दिलाया कि वह उनका मान रखने के लिए युद्ध में शस्त्र न उठाने की अपनी प्रतिज्ञा को भंग कर देंगे और उनका मान संसार में बढ़ा देंगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध भूमि में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया और बाद में अपना विराट रूप दिखाकर अर्जुन के मन में उत्पन्न हुए परिवारजनों के प्रति प्रेम को खत्म किया और अर्जुन को युद्धभूमि में लडऩे के लिए तैयार किया। इन रोचक लीलाओं में कलाकारों की जीवंत कला को देखकर दर्शकों ने खूब सराहा।

लीला के अंत में भगवान के अवतारों के दर्शन कराए गए। इसके बाद भगवान कृष्ण की आरती के साथ लीला समापन हुआ। आज रासलीला के सातवे दिन नरसी के भात का मंचन किया जाएगा। नगरपालिका द्वारा आयोजित यह रासलीला बृंदावन से आए पं. रामस्वरूप शर्मा द्वारा सुमधुर भजनों के साथ प्रस्तुत की जा रही है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!