निशा निमंत्रण: डॉ. जैन ने दिया इस्तीफा, इंदु बने अध्यक्ष

shailendra gupta
शिवपुरी- सांस्कृतिक संस्था निशा निमंत्रण का अध्यक्ष वर्तमान सचिव और मप्र पंजीयन विभाग कार्यपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष इंद्रकुमार शुक्ला को बनाया गया है। संस्था की बैठक में वर्तमान अध्यक्ष प्रसिद्ध गजलकार, गीतकार और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एचपी जैन ने व्यस्तता के कारण अध्यक्ष बने रहने पर असमर्थता व्यक्त की थी। 

डॉ. जैन ने अध्यक्ष पद के लिए इंद्रकुमार शुक्ला के नाम पर सहमति दी और इसके बाद संस्था के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत होकर इंद्रकुमार शुक्ला को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया। अपने मनोनयन पर श्री शुक्ला ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं अभिभूत हूं कि मुझे निशा निमंत्रण के अध्यक्षीय पद का दायित्व सौंपा गया है। 

विदित हो कि निशा निमंत्रण संस्था के अध्यक्षों में स्व. बीडी गोयल, गणेशीलाल जैन, बल्लभदास मंगल, हनुमंत सिंह दाऊ, प्रो. रामकुमार चतुर्वेदी चंचल, डॉ. परशुराम शुक्ल विरही रह चुके हैं। श्री शुक्ला की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने पर उन्हें डॉ. एचपी जैन, रफत अधीर, अशोक ठाकुर, विनय कुमार जैन, डॉ. पुरूषोत्तम गर्ग, राजेन्द्र मजेजी, रामकुमार कपूर, रामशरण अग्रवाल, जेके जैन, मनोज मंगल, शेख अमजद, मोहन कुमार वीनस, राकेश जैन आमोल, रवि गुप्ता, कु. प्रीति संधू, ब्रजमोहन अग्रवाल, राजेश जैन, अभिजीत इंगले, विजयकुमार अरोरा, राकेश बिरमानी, परवेज खान, सुधीर गुप्ता, जहीर शेख, सुधीर चावला, विजय चौकसे, ब्रजू सेठ, रविन्दर सिंह आदि ने हार्दिक बधाई दी है। ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था निशा निमंत्रण का नामकरण प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन ने किया था। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!