सहकारी सेवा संस्था के चुनाव में र्निविरोध अध्यक्ष बने सुरेश धाकड़

शिवपुरी। सहकारी सेवा संस्था के कल हुए चुनाव में पोहरी क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए सुरेश धाकड़ और उपाध्यक्ष पद के लिए काशीराम यादव र्निविरोध चुने गए। इस चुनाव में युवक कांग्रेस के विधानसभा महासचिव अरविंद धाकड़ चकराना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सहकारी सेवा संस्था के चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराया और सुरेश धाकड़ और काशीराम यादव को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर काबिज कराया।

हाल में संपन्न हुए कृषि उपज मण्डी समिति के चुनाव में भी अरविंद धाकड़ ने अपनी मेहनत से कांगे्रस के प्रहलाद यादव को कृषि उपज मण्डी के उपाध्यक्ष पद पर जीत दिलाई थी। सुरेश धाकड़ और काशीराम यादव के र्निविरोध चुने जाने पर अरविंद धाकड़ चकराना सहित लखपत सरपंच,अरविंद तोमर, दिनेश वर्मा, अखिलेश जादौन, प्रकाश धाकड़, जगदीश मास्टर आदि लोगों ने बधाईयां दी है। साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद र्निविरोध निर्वाचित हुए सुरेश धाकड़ और काशीराम यादव ने अरविंद धाकड़ के अथक प्रयासों से जीत हासिल करने में सफल होन पर उनका आभार व्यक्त किया है।