बस ने वाइक मे टक्कर मारी, दो घायल

shailendra gupta
शिवपुरी । कोलारस में तन्नाटेदार हनुमान मंदिर के सामने रघुवंशी बस के ड्रायवर ने बस को लापरवाही से चलाते हुये मानीपुरा से वाइक पर अपने घर जगतपुर जा रहे दो युवकों में टक्कर मार दी। जिससे एक युवक को मामूली चोट लगी और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोलारस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवंशी बस सुबह शिवपुरी से गुना की ओर जा रही थी तभी मानीपुरा से वाइक पर सवार होकर फरियादी युवक वासिद खांन पुत्र मुन्ना खांन निवासी इन्द्रा कॉलोनी जगतपुर, देवेन्द्र रावत पुत्र जगदीश रावत उम्र 22 वर्ष निवासी सेसई अपने घर की ओर जा रहे थे तभी बस ने वाइक में टक्कर मार दी। 

जिससे दोनों युवक घायल हो गये। दोनों युवकों को कोलारस अस्पताल लाया गया जहां से एक युवक वासिद खांन का इलाज तो कोलारस में ही हो गया। दूसरा युवक देवेन्द्र रावत गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे शिवपुरी के लिये रैफर कर दिया। कोलारस पुलिस ने फरियादी वासिद खांन देवेन्द्र रावत की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!