मुन्ना भैया के प्रदेशाध्यक्ष बनने बधाईयों का तांता

शिवपुरी-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मुरैना सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर (मुन्ना भैया) की मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी किए जाने पर शिवपुरी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण तथा आतिशवाजी चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया है। श्री तोमर के प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देते नजर आये।


नरेन्द्र सिंह तोमर पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में श्री तोमर की निर्विवाद छवि के चलते एक बार पुन: प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। उनके प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर रावत, विधायक माखन लाल राठौर, विधायक प्रहलाद भारती, विधायक रमेश खटीक, विधायक देवेन्द्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना, अनुराग अष्ठाना, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक, भरत अग्रवाल, ओमप्रकाश जैन ओमी, ओमप्रकाश शर्मा, गुरू, हरिओम नरवरिया, बृजेश बिरथरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मुकेश चौहान,अजय खैमरिया, धैर्यवर्धन शर्मा, अजय भार्गव, आशुतोष शर्मा, नपा उपाध्यक्ष भानू दुबे, संजय गौतम, हरिओम राठौर,मुकेश जैन, अमित भार्गव, दिग्विजय सिंह सिकरवार, डॉ. तुलाराम यादव, दिलीप मुदगल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ने बधाईयां दी हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!