अज्ञात वाहन की टक्कर से वैगन-आर में सवार चार लोग घायल

shailendra gupta
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के गाराघाट के पास रात्रि 8 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बैगेनार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता पीयूष पुत्र भगवानदास लाहारिया, छोटू उर्फ विनोद पुत्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता, राहुल पुत्र दिनेशचंद लाहारिया ग्वालियर से अपनी बैगेनार कार क्रमांक एमपी 07 सीसी 2626 में सवार होकर गुना शादी अटेण्ड करने के लिए निकले थे।

जैसे ही उनकी कार ग्राम घाराघाट के पास स्थित बिलूखो फाटक के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर दे मारी। जिससे कार में सवार चारों युवक घायल हो गए। बाद में सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!