लगते ही टूट गए हेवी व्हीकल्स की एन्ट्री रोकने वाले पोल

shailendra gupta
शिवपुरी। बड़े वाहनों का शिवपुरी शहर में अवैध प्रवेश रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा ग्वालियर वायपास पर लगाए गए नवनिर्मित पोल को आज सुबह एक ट्रक ने तोड़ डाला। ग्वालियर वायपास पर तीन गाटर पोल लगाकर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए नगर पालिका ने पहल शुरू की थी मगर आज एक बड़े ट्रक ने अनियत्रिंत गति से यहां आकर सीधे पोल में टक्कर दे मारी और एक दिन पहले ही बनकर तैयार हुए गाटर पोल को ध्वस्त कर दिया।

करीब 30 हजार रूपये की लागत से नगर पालिका द्वारा वायपास मार्ग पर यह गाटर पोल तैयार किया गया था। जिस ट्रक ने टक्कर मारी है वह वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस क्षेत्र में घटना हुई है उस क्षेत्र के निवासियों ने तुरंत पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में नगर पालिका के कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

नगर पालिका वर्कशॉप के प्रभारी जमील खान ने बताया कि ग्वालिर वायपास पर नगर पालिका द्वारा वाहनों के अवैध प्रवेश को रोकने के लिए पोल लगाए जा रहे थे। शनिवार की सुबह इस पोल में एक ट्रक ने तेज गति से इसमें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पोल टूट गया उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि यातायात समिति के निर्णय के आधार पर बड़े वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए यह पोल लगाए जा रहे थे। बीते दिनों गुरूद्वारा चौराहे पर एक अनियंत्रित जीप ने एक स्कूली छात्र को भी कुचल डाला था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस छात्र की मौत के बाद ही वाहनों का शहर में प्रवेश रोकने के लिए नगर पालिका ने पोल लगाने की पहल की थी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!