तोमर के नेतृत्व में जीतेंगें 2013 का चुनाव : कप्तान सिंह

शिवपुरी/ भाजपा के वरिष्ठ नेता और ग्रामीण महामंत्री कप्तान सिंह सहसारी ने कहा है कि भाजपा का नया प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया जाना एक स्वागत योग्य कदम है। तोमर के नेतृत्व में सन् 2013 में होने वाला विधानसभा चुनाव पार्टी पूर्ण बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर दोनों सत्ता और संगठन में सामंजस्य बिठाकर भाजपा को तीसरी बार प्रदेश में सत्ता में काबिज कराने में कामयाब रहेंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कप्तान सिंह सहसारी ने कहा कि नरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में वर्ष 2008 में भाजपा दोबारा से सत्ता में आई थी पार्टी हाईकमान द्वारा एक बार पुन: नरेन्द्र सिंह तोमर को मप्र भाजपा की बागडोर सौंपी गई है इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र सिंह तोमर का जुड़ाव जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर है इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

उन्होने बताया कि नरेन्द्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह की जोड़ी प्रदेश में पहले भी सफल रही थी और आने वाले विधानसभा 2013 में यह जोड़ी एक बार फिर से सफल होगी। शिवराज सिंह चौहान ने जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाऐं प्रदेश में जो संचालित की है उनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है साथ ही संगठन का नेतृत्व कर नरेन्द्र सिंह तोमर जनता के बीच जाकर इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में और सहायक साबित होंगे।