सरहद से प्रणाम कर आये युवाओं का रेलवे स्टेशन पर हुआ जोशीला स्वागत

शिवपुरी-अब सीमाओं की रक्षा करना सैनाओं का ही नहीं बल्कि नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है। इसी भावना को संयोज हुए शहर के नौ युवा भारत की सीमाओं पर पहुंचे जहां उन्होंने सरहद को प्रणाम कर अपने साथ ले गए पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया। सरहद को प्रणाम कर वापस लौटने पर युवाओं का फिंस कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आतिशीय स्वागत किया। तत्पश्चात रैली के रूप में जयस्तम्म चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने भारत माता की आरती की तथा तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 

फिन्स के विभाग प्रमुख राजेश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि फोरनर एन्टीग्रेटड नेशनल सिक्यूरिटी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्र व्यापी सरहद को प्रणाम कार्यक्रम देश की चारों सीमाओं पर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शिवपुरी के नौ युवा जिनमें अजय राजपूत, नरेन्द्र मीणा, राहुल खटीक, योगेन्द्र यादव, ललित शाक्य, योगेन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, अनुग्रह वशिष्ट, सचिदानंद ने भाग लिया। श्री भार्गव ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में देश की सीमाओं पर किस तरह का विदेशी आक्रांताओं द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है और हमारे सैनिक अपने देश की सीमाओं की रक्षा किस तरह करते हैं। इसके अलावा सीमाओं के पास निवासरत लोग किन परिस्थितियों का सामना करते हैं। 

इसकी जानकारी देश भक्तों को नजदीक से मिल सके। सरहद को प्रणाम कर शिवपुरी वापस आए युवा अजय राजपूत और नरेन्द्र मीणा ने बताया कि विसम परिस्थितियों में सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए मुस्तैद रहते हैं। सरहद को प्रणाम कर शिवपुरी आए युवाओं का रेलवे स्टेशन पर फिंस के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर आतिशीय स्वागत किया। इसके पश्चात युवाओं को खुली जीप में शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जयस्तम्भ चौराहे पर रैली के रूप में पहुंचे जहां उन्होंने भारत माता की आरती कर सीमाओं से लाई गई मिट्टी का अर्पित की। डीजे की धुन पर उछलते कूंदते कार्यकर्ताओं ने शहर का वातावरण देश भक्ति मय बना दिया था। रैली का कोर्ट रोड़ पर भाजपा विधायक प्रहलाद भारती, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, दिलीप मुदगल सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!