सूने घर पर चोरों का धावा

shailendra gupta
शिवपुरी/ देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में बीते 20 और 21 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोल दिया और घर में रखीं टीबी और केमरा लेकर भाग निकले। कल सुबह जब मकान मालिक लौटकर आए तो उन्हें घर में चोरी होने की सूचना मिली इसके बाद मकान मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधावली क्षेत्र में रहने वाला पप्पू जाटव पुत्र धन्नू जाटव अपने परिवार सहित किसी काम से बाहर गया हुआ था जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बीती रात्रि पप्पू के घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए और वहां रखी एक फिलिप्स कंपनी की टीबी सहित केमरा लेकर वहां से फरार हो गए।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!