शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में कल शाम पति पत्नि के झगड़े के बाद पत्नि ने जहर का सेवन कर लिया। जिससे महिला को जिला चिकित्सालय में लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पति पत्नि में झगड़े का कारण अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि अभी तक महिला ने अपने कथन नहीं दिए हैं। कथनों के बाद ही झगड़े का कारण ज्ञात हो सकेगा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली भावना पत्नि भरत भार्गव का अपने पति से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इन अनबन से व्यथित होकर भावना ने घर पर ही जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद भावना की हालत बिगडऩे लगी। बिगड़ती हालत को देखकर भावना के परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।