महिलाओं के लिए लगी प्रदर्शनी में उमड़ा महिलाओं का सैलाब

शिवपुरी-शहर के मध्य स्थित होटल गैलेक्सी में एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन महिलाओं के लिए किया गया। यह आयोजन सुषमा गोयल सुषमा गोयल, रेखा, कविता, रूचि गोयल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी में आकर्षक डिजायनर साडिय़ां, सूट व अन्य महिला श्रृंगार ने महिलाओं को आकर्षित किया और सुबह से शुरू हुई प्रदर्शनी देर रात तक लगी रही।

प्रदर्शनी का शुभारंभ ईस्टर्न हाईट्स विद्यालय की संचालिका श्रीमती नीलम अरोरा द्वारा किया गया। तत्पश्चात धीरे-धीरे महिलाओं ने प्रदर्शनी में आना शुरू किया। श्रीमती अरोरा ने कहा कि आज आधुनिकता के युग में इस तरह की प्रदर्शनी महिलाओं के लिए काफी लाभदायक रही जिसने विभिन्न रेंजें यहां उपलब्ध कराई। शिवपुरीवासियों के लिए यह प्रदर्शनी और भी आकर्षक रही कि दीपावली पर्व के ठीक पहले यहां से महिलाओं ने अपनी पसंदीदा वस्त्रों व गहनों की खरीदारी की। 

प्रदर्शनी के सफल आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आयोजक श्रीमती सुषमा गोयल ने बताया कि दिल्ली, मेरठ, ग्वालियर मेें महिलाओं के लिए लगने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन इस बार शिवपुरी में किया गया जिसका बहुत अच्छा रिस्पोंस हमें मिला और आगे भी इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जाऐंगी ऐसे प्रयास होंगें। इस प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए साडिय़ों की विभिन्न श्रृंखलाऐं देखने को मिली जिसमें प्योर, डिजायनर,हैवी, टै्रडीशनल,वैवाहिक साडिय़ां व ग्वालियर से बनी ठनी की साडिय़ां सहित सूट की रेंज भी जिसमें हैवी, प्योर, डिजायनर,टे्रडिशनल सूट व हर प्रकार की वैरायटी के सूट, दुपट्टे,लैगी की रेंज भी इस प्रदर्शनी में महिलाओं व युवतियों को देखने को मिली। प्रदर्शनी में श्रेया गोल्ड, ओम क्रिएशन्स, कार्तिक कलेक्शन ग्वालियर की भी विभिन्न रेंज उपलब्ध रही। इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर आयोजक सुषमा गोयल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!