कोचिंग सेंटर पर हाथ साफ कर गए चोर

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर के फिजीकल चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाली विष्णु मंदिर मोहन नगर कॉलोनी रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने एक कोचिंग संचालक के सूने घर पर धावा बोल हजारों का माल लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर के पीछे स्थित कोचिंग संचालक दीपक गुप्ता पुत्र शांतिलाल गुप्ता कल शाम अपने घर पर ताला लगाकर चले गए। उसके बाद जब आज सुबह वह कोचिंग पढ़ाने के लिए अपने नए घर पर आए तो उन्हें मैन गेट पर लगे ताले टूटे मिले। श्री गुप्ता ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि छत पर लगे दो पंखे, रसोई में रखे एक सिलेण्डर, क्लासरूम में रखी पांच कुर्सी सहित 6 सीएफएल गोल थीं। पुलिस ने इस मामले में चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!