घर में अकेली विवाहिता को देख की छेड़छाड़



शिवपुरी-जिले के भांैती थाना क्षेत्र के ग्राम दुहाई में बीती रात्रि को घर में अकेली विवाहित के साथ ग्राम के ही एक युवक ने उस समय छेडख़ानी कर दी जब घर के सभी परिजन रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे तभी छेडख़ानी करने वाला युवक घर में घुस और विवाहिता से अश£ील छेडख़ानी करने लगा। जिस पर चीख-पुकार मची तो युवक वहां से भाग गया। जब परिजन घर आए तो पूरे मामले से अवगत कराकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। 


भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुहाई में रहने वाली विवाहिता सरिता (परिवर्तित नाम) पत्नि लक्ष्मण जाटव उम्र 30 वर्ष अपने घर पर अकेली थी। तभी रात्रि के समय गांव का ही रहने वाला महेन्द्र जाटव मौके का फायदा उठाकर सरिता के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़  शुरू कर दी। सरिता के विरोध करने के बाद महेन्द्र वहां से भाग निकला। घटना के  समय सरिता के परिजन रिश्तेदारी में गए हुए थे। कल जब सरिता के परिवार वाले लौटकर आए तो उसने पति को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तो उसका पति सरिता को लेकर भौंती थाने गया। जहां उसने महेन्द्र जाटव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 456, 354 का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से महेन्द्र फरार बताया जा रहा है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!