छेड़छाड़ में के मामले में तीन लड़कों से पुलिस ने कॉलेज में कराई परेड

shailendra gupta

शिवपुरी-शासकीय श्रीमंत माधवराव ङ्क्षसधिया महाविद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने आज नाई की बगिया से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त तीन छात्रों गजेन्द्र धाकड़ पुत्र श्रीचंद धाकड़ उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसौद, ऋषिकेश शर्मा पुत्र श्यामबिहारी शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी सिरसौद और जोगिन्द्र शाक्य पुत्र बहादुर शाक्य पुत्र उम्र 21 वर्ष निवासी रामगढ़ बैराड़ की गिरफ्तारी लड़कियों की एसपी आरपी सिंह को की शिकायत के आधार पर पुलिस ने की।


गिरफ्तार करने के बाद तीनों छात्रों की पुलिस ने महाविद्यालय में परेड कराई। ऐसा क्यों किया? यह पूछने पर पुलिस सूत्रों ने बताया ताकि सभी छात्रों को यह सबक मिल सके कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का परिणाम बुरा होता है। जेल जाने के साथ-साथ अपमानित और जलील भी होना पड़ता है। महाविद्यालय में जब विद्यार्थियों की परेड कराई जा रही थी तो तमाशबीनों की भारी भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई थी। प्राचार्य ने बताया कि यदि छेड़छाड़ करने वाला महाविद्यालय का कोई छात्र है तो उसे बाहर निकाला जाएगा। 

आज सुबह एसपी को बीकॉम प्रथम वर्ष की तीन-चार छात्राओं ने छेड़छाड़ करने वाले युवकों के नाम बताए और उनके मोबाईल नंबर भी दिए तथा कहा कि इन नंबरों से उन पर अश£ील फोन आते हैं। एसपी ने छेड़छाड़ करने वालों को पकडऩे के लिए टीआई यादव को अधिकृत किया। टीआई ने उनके मोबाईल नंबर पर फोन किए और कहा कि आप लोग कहा हो, मैं आपका मित्र हूं मुझे आपसे मिलना है। इस पर युवकों ने कहा कि वे नाई की बगिया के पास खड़े हैं वहीं आ जाओ। 

इस सूचना पर टीआई यादव दलबल सहित वहां पहुंच गए और उन्होंने तीनों युवकों को दबोच लिया। पुलिस को देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। बताया जाता है कि उनमें से एक युवक ऋषिकेश तो खुद व खुद पुलिस गाड़ी में बैठ गया और शेष को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। बाद में उनकी महाविद्यालय ले जाकर परेड कराई गई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!