राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति में अशोक व ललित का प्रमोशन

shailendra gupta
शिवपुरी। जनहित के मुद्दों को आगे लाकर उनके हितों की लड़ाई लडऩे वाले राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट व महामंत्री ललित मुदगल ने जिस प्रकार से संगठन के दायित्व का निर्वहन किया। उसी का परिणाम है कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सेंगर ने समिति के शिवपुरी में आयोजित कार्यकमों का अवलोकन किया और जानकारी एकत्रित की।
  जिसके फलस्वरूप अब शिवपुरी जिलाध्यक्ष से अशोक सम्राट को पदोन्नत करते हुए मप्र का प्रदेश महासचिव नियुक्ति किया गया है तो वहीं महामंत्री ललित मुदगल को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

शिवपुरी में जिलाध्यक्ष पद पर के.के.दुबे का मनोनयन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की कार्यकारिणी भी गठित की गई जिसमें पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए जिसमें संजय अवस्थी भटनावर वाले को जिला उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता जिला सचिव पी.एच.ई., धर्मेन्द्र यादव जिला सचिव, वीरेन्द्र शर्मा जिला सचिव जेल विभाग, सचिन गुप्ता जिला सचिव कोषालय, डॉ.ए.के.मिश्रा जिला सचिव स्वास्थ्य, दीपक मित्तल आदिम जाति, मनोज सिंह रघुवंशी एड.को कानून, एम.जी.राजन को वन विभाग, पंकज शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पिछोर नियुक्त किया गया है।

समिति के अशोक सम्राट को प्रदेश महासचिव व ललित मुदगल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर समस्त पदाधिकारियों को समिति के कमल शाक्य, हरीश खटीक, राजीव पाण्डे, सुनील खटीक, अभिषेक शर्मा, मनीष गुप्ता, सतीश राठौर, विजय जैन, अंकित गोयल, संजीव पुरोहित, दीपक अग्रवाल, विजय शर्मा, संजय शर्मा कुन्दे, राजू (ग्वाल)यादव, मणिकांत शर्मा, लक्षेन्द्र शर्मा (बण्टी), रशीद खान, मनीष दाऊ, जितेन्द्र पाण्डे, गौरव हरितवाल, मुकेश शिवहरे, गगन भार्गव, आदि शामिल है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!