पुलिस को आश्रम से न तो लड़कियां मिलीं और न ही गांजा

shailendra gupta

शिवपुरी-  मुखबिर की सूचना पर आज दोपहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने करौंदी स्थित ओम शांति गुरू आश्रम देवकी आनंद धाम पर छापा डाला। पुलिस के पास सूचना थी कि उक्त आश्रम के तलघर में लड़कियों को रखा जाता है और गांजे का अवैध कारोबार होता है, लेकिन पुलिस को आश्रम से कुछ नहीं मिला। 


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली कि करौंदी स्थित एक आश्रम में लड़कियों का अवैध विक्रय होता है। यहां तलघर में लड़कियों को कैद कर रखा जाता है और गांजे की बड़े पैमाने पर अवैध बिक्री की जाती है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह, टीआई दिलीप सिंह यादव और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आश्रम का पुजारी जगदीशानंद मौके पर नहीं मिला और बताया जाता है कि वह इलाहाबाद गया हुआ है। घर पर उसकी पत्नी कैलाशी देवी जो कि पूर्व पार्षद है मिली है। इसके अलावा राजेश भार्गव, अरविन्द और मनोज नामक तीन युवक मिले। पुलिस ने पूरे आश्रम की तलाशी ली, लेकिन न तो पुलिस को तलघर न ही लड़कियां और न ही गांजा मिला।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!