रोलर स्केटिंग में शिवी ने जीता वेस्ट जोन

shailendra gupta
शिवपुरी। सीबीएसई स्टूडेंट शिवी पुत्री श्रीमती मीना राजेन्द्र पाण्डे  निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में भाग लेकर विजय पताका फहराया है। इसी क्रम में गत दिवस महाराष्ट्र में सीबीएसई वेस्ट जोन में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में हजारों की संख्या के बीच शिवपुरी की कुं.शिवी पाण्डे ने इस स्पर्धा में भाग लेकर जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश का नाम रोशन किया। इस अण्डर 10 स्पर्धा में शिवी ने विजयश्री प्राप्त करके अपना स्थान राष्ट्रीय स्पर्धा में बनाया है।
इस रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में कुं.शिवी पाण्डे ने अपने सभी प्रतिभागियों को पीछे करते हुए प्रतियोगिता में दो सिल्वर मैडल प्राप्त किए। यह मैडल शिवी को महाराष्ट्र के कोयला राज्यमंत्री प्रतीक पटेल ने प्रदान कर उसकी प्रतिभा की प्रशंसा की। यहां बता दें कि कुं. शिवी पाण्डे ने रोलर स्केटिंग के इस क्षेत्र में अपने प्रशिक्षक गुरू दीपक जायसवाल व संरक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रपाल सिंह गुर्जर के निर्देशन में प्रतिदिन के प्रशिक्षण से इस स्पर्धा में विजय प्राप्त की वहीं पूर्व में भी कई अन्य प्रतियोगिताओं में शिवी ने विजयी परचम फहराया है। ग्वालियर से शिवी को दो गोल्ड मैडल मिले है।

कुं.शिवी के रोलर स्केटिंग के लिए आगामी समय में अमृतसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित होने पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में गुरूद्वारा प्रबंधक पड़ौरा बाबा हाकिम सिंह, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, अब्दुल रफीक खान अप्पल, सफदर बेग मिर्जा, अजय कुशवाह, नीलेश सांखला, पवन विरमानी, अजय राहुरीकर, नरेन्द्र सेंगर, महेन्द्र तोमर, संजय जैन, वीरेन्द्र माथुर आदि शामिल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!