वो भैंस का दूध निकालने आई थी, उसे पकड़कर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम टुकी में एक विवाहित युवती बलात्कार का शिकार हो गई है। उसे एक युवक ने धोंस धपट देकर काबू में किया और दूसरे ने उसके साथ बलात्कार कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर आरोपीगण हाकिमसिंह पुत्र कमलसिंह और ज्ञानी पुत्र भागीरथ गुर्जर निवासी टुकी के विरूद्ध भादवि की धारा 376, 34, 323 और 506 का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को इन्द्रसिंह गुर्जर की पत्नी रमा (बदला हुआ नाम) स्कूल के पीछे बाड़े में भैंस का दूध निकालने के गई थी। उसका पति जंगल गया हुआ था इसी का फायदा उठाकर आरोपीगण हाकिम सिंह और ज्ञानी वहां आये तथा उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवती के अनुसार हाकिम ने उसे दबोचा जिससे उसकी चूडिय़ां फूट गई और उसके शरीर में चोटें आईं। इसके बाद हाकिम ने मुंह दबाकर उसे नीचे पटक दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके पश्चात ज्ञानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!