रंगे हाथों पकड़ा गया शिकारी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुल्तानपुर के पास स्थित सिद्ध खो के धार्मिक स्थल से मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मय मृत मोर तथा हथियार सहित एक मारूति बैन को जप्त किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आज दोपहर के समय बताए गए स्थान पर छापामार कार्यवाही करते हुए जय सिंह पुत्र सौजीराम मोगिया उम्र 22 वर्ष, बालू पुत्र सौजीराम मोगिया व एक अन्य व्यक्ति को सुल्तानपुर के पास स्थित सिद्ध खो धार्मिक स्थल से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक मृत मोर दो टोपीदार बंदूक मय बारूद छर्रे तथा लोहे का बका सहित मारूति बैन क्रमांक एमपी 07, डीए 0378 को जप्त कर आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में ले लिया है। जप्त किए गए सामान कीमत लगभग दो लाख रूपए बताई गई है वहीं अमूल्य कीमत एक मृत मोर को भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध वन्य प्राणी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!