भिंड. शिवपुरी जिले के खनियांधाना के गोलाकोट जैन मंदिर से चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए दिगंबर जैन महासमिति द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। यह ज्ञापन 22 अगस्त को महासमिति के सदस्य भोपाल पहुंचकर राज्यपाल को सौंपेंगे।
दिगंबर जैन महासमिति की भिंड इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि गोलाकोट मंदिर से तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ की जो मूर्तियां चोरी हुई हैं, उससे समाज के लोगों में आक्रोश है। इन्होंने बताया कि इस मंदिर से पहले भी मूर्ति चोरी की घटना हो चुकी है।
इस बार जो मूर्ति चोरी गई हैं, पुलिस उस मामले में कुछ भी सक्रियता नहीं दिखा रही है। मूर्तियों की जल्द बरामदगी को लेकर 22 अगस्त को महासमिति के सदस्यों द्वारा भोपाल पहुंचकर रा'यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।