शादी करने के लिए भागे थे घर से, बस खराब हो गई, पकड़े गए

0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी विष्णु रावत निवासी टोंगरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से युवती सीमा (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष को भी मुक्त करा लिया गया है। बस के खराब होने से आरोपी पकड़ में आ गया। पुलिस ने उसे भादवि की धारा 363 और 366 के तहत गिरफ्तर किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदेरा गांव में धीरज सिंह रावत की पुत्री सीमा को आरोपी विष्णु रावत ने शादी का झांसा दिया। विष्णु भदेरा में नहीं रहता और अक्सर वह यहां अपने मौसा के यहां आता रहता था। इसी से उसकी सीमा से पहचान हो गई। 15 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे विष्णु भदेरा आया और उसने युवती को बहला फुसलाकर शादी का झांसा दिया और दोनो बस में बैठकर भाग गए।

किसी तरह सीमा के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने बस का पीछा करना शुरू कर दिया। संयोग से रास्ते में बस खराब हो गई और आरोपी पकड़ा गया। बताया जाता है कि इसके पूर्व भी विष्णु सीमा को भगा ले गया था और 8 दिन बाद दोनो वापिस आ गए थे। बदनामी के डर से तब पुलिस में रिपोर्ट नहीं लिखाई गई थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!