उपचार के अभाव में महिला ने तोड़ा दम

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिला चिकित्सालय में इन दिनों चिकित्सकों की हड़ताल का खामियाजा वहां भर्ती मरीज व आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इसी प्रकार से आज चिकित्सकों की हड़ताल का दूसरा दिन है जिसके चलते लुधावली क्षेत्र से आई एक महिला को तत्काल चिकित्सक की आवश्यकता थी लेकिन चिकित्सक समय पर न मिलने से इस महिला ने दम तोड़ दिया। असमय काल के गाल में समाई इस महिला की मौत का आखिर जिम्मेदार कौन है? इसका जबाब ना तो जिला चिकित्सालय प्रबंधन दे पा रहा है और ना ही शासन अथवा प्रशासन। यदि यही हाल रहा तो निश्चित रूप से आगे और भी हालात बिगडऩा तय है।

जानकारी के अनुसार शहर की लुधावली बस्ती में निवास करने बाली एक आदिवासी महिला की आज तबियत खराब होने पर जिला चिकित्सालय में सुबह भर्ती कराया गया लेकिन समय पर उपचार न मिलने के कारण महिला को असमय ही काल के गाल में में समा जाना पड़ा। मृतक अलका आदिवासी के जेठ लक्ष्मण के अनुसार अलका आदिवासी पत्नि मनोज आदिवासी उम्र 22 निवासी लुधावली आज अचानक ही पेट फूल जाने से हालत खराब हो गई। जिसे सुबह 6 बजे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुबह 6 बजे भर्ती कराई गई आदिवासी महिला को समय पर उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई। यहां बताना होगा कि इन दिनों जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। जिससे यहां भयावह हालात निर्मित होते जान पड़ रहे है। इस संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर अपनी विभिन्न मांगों की पूर्णता के की मांग भी चिकित्सा संघ ने की है लेकिन अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलने से चिकित्सकों की हड़ताल जारी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!