फैशन शो के लिए शिवपुरी में ऑडिशन 7 को

0
शिवपुरी। फैशन से जुड़ी प्रतिभाओं के लिए 7 स्टार ऑफ हंट्स के तत्वाधान में पहली बार ग्वालियर में फैशन शो आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन में शहर की मॉडलिंग, फैशन डिजाईनर, पार्लर एवं बुटिक में दक्ष प्रतिभाओं के लिए ऑडिशन कार्यक्रम 7 जुलाई को स्थानीय ऐमीनेन्ट स्कूल गांधी कॉलोनी पर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह ऑडिशन कार्यक्रम आर्गेनाईजर सूर्या श्रीवास्तव सेलीब्रिटिज मेकअप आर्टिस्ट एवं मॉंडल रामेन्द्र गुर्जर द्वारा लिए जाऐंगे।


शहर की फैशन से जुड़ी प्रतिभाऐं इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए नियत दिनांक व समय पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराकर ऑडिशन में भाग ले सकते है। ऑडिशन में चुनी गई प्रतिभाओं को संस्थान के द्वारा ही ग्वालियर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर 27 जुलाई को आयोजित फैशन शो में भाग दिलाया जाएगा। 

आर्गेनाईजर सूर्या श्रीवास्तव सेलीब्रिटिज मेकअप आर्टिस्ट एवं मॉंडल रामेन्द्र गुर्जर ने संयुक्त रूप से बताया कि  इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जो विजयी एवं उपविजेता प्रतिभागी होंगे उन्हें भी संस्थान की ओर से उचित पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा साथ ही इन प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए एक्टिंग, मॉॅडलिंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाएगा जिसके लिए हर संभव सहायता 7 स्टार ऑफ हंट्स के द्वारा होगी। 

संस्थान की ओर से अभी डबरा, झांसी, आगरा, ग्वालियर, गुना व दिल्ली, मुम्बई, जयपुर और चण्डीगढ़ में भी ऑडिशन आयोजित किए जाऐंगे जिसमें इन शहरों के मॉडल भी भाग लेंगे। ग्वालियर में 27 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी हस्तियां भी भाग लेंगी जो इन प्रतिभाओं के प्रदर्शन को तो देखेंगी ही साथ ही चैरिटी के रूप में यह आयोजन होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!