पद और दायित्व के निर्वाह के लिए प्रशिक्षित होगी कांग्रेस नेत्रियां: डॉ. राय

shailendra gupta
0
शिवपुरी-राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की प्रभारी डॉ सुधा राय जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला नेत्रियां अपने पद और दायित्वों को ठीक से नहीं समझ पा रहीं। कांग्रेस से उन्हें पद तो मिल जाता है। पर ट्रेनिंग नहीं मिलती। महिला नेत्रियों को उनके दायित्व का बोध कराने एवं उन्हें ट्रेंड करने के लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहीं हैं।


एक सवाल के जवाब में श्रीमती राय ने कहा कि 2013 में होने वाले विधानसभा चुनाव में  महिलाओं के साथ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा, कांग्रेस महिलाओं की हितैशी पार्टी हेै और इस बार तैंतीस प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि पद की लालसा छोड़ कर पार्टी हित में काम करना चाहिए जिस तरह  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने तीन बार प्रधान मंत्री बनने का अवसर आया लेकिन उन्होंने ठुकराते हुए पार्टी हित में काम करना जारी रखा है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश की कमान के मसले पर उन्होंने कुछ न कहते हुए पार्टी हाईकमान का मामला है, कहकर पल्ला झाड़ लिया। डॉ. राय के साथ प्रदेश महासचिव सीमा समाधिया, मधुलिका क्षीर सागर, प्रदेश सचिव सुधा दुबे के अलावा शिवपुरी की महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष नीलू शुक्ला अपने सभी महिला साथियों के साथ उनके साथ थीं।
 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जानी महिला नेत्रियों की समस्याऐं

प्रदेश दौरे के साथ शिवपुरी आई महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुधा राय ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर महिला नेत्रियों की बैठक ली। बैठक में श्रीमती राय ने सभी उपस्थित महिला नेत्रियों से कार्य के दौरान उन्हें होने वाली समस्याओं के बारे में पूछा साथ ही उनसे कहा कि वह कांग्रेस के हाथ मजबूत करने के लिए वह पूरी तरह से जुट जायें और 2013 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी मत्वपूर्ण भूमिका का निर्वह करने के लिए अभी से कमर कसलें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलू शुक्ला ने नगर सहित जिलेभर से आईं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रति आभार जताया। 

बैठक में उनके अलावा उपाध्यक्ष मनोरमा शर्मा, रत्ना सरीन, महासचिव ममता जैन, संगीता वशिष्ठ, सचिव रसीदा बेगम, हसीना बेगम, कोषाध्यक्ष किरण तिवारी, महिला प्रवक्ता रजिया खान, शहर अध्यक्ष लक्ष्मी गर्ग, सहप्रवक्ता किरण सिकरवार, संगठन सचिव रामश्री आदिवासी, बैजंती शाक्य, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष मेवा कुशवाह, बदरवास की अध्यक्ष कृष्णा यादव, पोहरी अध्यक्ष गुड्डीबाई कुशवाह, खनियांधाना बैनी बाई, नरवर अध्यक्ष रचना जैन सहित नगर के 24 वार्डों से आईं महिलाएं और बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थीं। करैरा की ब्लॉक अध्यक्ष साधना शर्मा ने डॉ. राय का स्वागत दतिया जाते समय करैरा में किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!