कलेक्टर के बाद अब एसपी और सीईओ की बारी

0
शिवपुरी-राज्य शासन द्वारा शिवपुरी कलेक्टर जॉन किंग्सली को बदलने का बाद अब यहां अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के जल्द बदले जाने की संभावना है। जिले में आने वाले समय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों के जिले से स्थानांतरण की संभावना है। इस क्रम में शिवपुरी के एसपी आरपी सिंह, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, एसडीएम आर के कम्ठान सहित एक दर्जन अधिकारियों के बदले जाने की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सीईओ को लेकर जैन बंधु अर्थात कोलारस विधायक देवेन्द्र जैन व उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू ज्यादा बैचेन देेखे जा रहे है। बताया जाता है कि दोनो जैन बंधु अपने हिसाब के किसी अफसर को जिला पंचायत मेंं देखना चाहते है इसके लिए बीते कुछ दिनों पहले दोनो भाईयों ने भोपाल का दौरा भी किया है। जिला पंचायत सीईयो एचपी वर्मा को शिवपुरी में तीन साल से ज्यादा हो जाने के कारण उनका यहां से जाना तय माना जा रहा है। अभी तक जिला पंचायत में जैन बंधुओं के हिसाब से काम करने वाले एचपी वर्मा के यहां से स्थानांतरण की खबर से जैन बंधुओं के खेमे में हलचल देखी जा रही है। जिला पंचायत में भाजपाई जैन बंधु अपने पसंदीदा अफसर को यहां देखना चाहते है इसलिए वह अपने संपर्को को इस्तेमाल करने में लगे है।
 

कौन होगा नया एसपी?

अपने व्यवहार से जिले के कई जनप्रतिनिधियों को दिल जीतते आ रहे पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह शिवपुरी में रहेंगे के नही इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासकर पुलिस महकमा में यह बात इन दिनों काफ ी चर्चा में है। आईपीएस आरपी सिंह को अभी शिवपुरी में डेढ साल ही हुआ है मगर यहां लचर  कानून व्यवस्था को लेकर बार-बार उनके यहां से हटाए जाने की खबरें प्रबल होती रही है। वही दूसरी ओर शिवपुरी के कुछ जनप्रतिनिधि एसपी आरपी सिंह के समर्थन में है तो कुछ भाजपाई उन्हें हटाए जाने के पक्ष में है। एसपी के कार्यव्यवहार में कमी के रूप में भोपाल में यह बताया गया है कि यहां उनकी अपने अधीनस्थ अमले पर पकड़ नही है। इस कमी पर एसपी हटाए जाते है कि नही यह बात एक दो दिन में आने वाली आईपीएस की सूची से पता चलेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!