शिवपुरी-जिले के सेसईपठार ग्राम में शनिवार की देर दोपहर आपसी रंजिश के चलते एक युवक की झोंपड़ी में आग लगा दी। इस आगजनी की घटना में न केवल झोंपड़ी बल्कि जानवर भी इस आग में जलकर मर गए। जिसमें 14 बकरी, 35 हजार नगद, 10-12 बोरे गेहॅंू के, 1 सोयाबीन की बोरी व 50 किलो आटा भी शामिल है। इस आगजन की घटना से पीडि़त युवक ने पुलिस थाने में आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराते हुए मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सेसईपठार निवासी कल्ला पुत्र मंगी ढीमर का ग्राम के ही मुकेश बाथम, गंगाराम बाथम व लोहे बाथम से पुराना विवाद चला आ रहा था। बीते कुछ दिनों पूर्व भी इनमें आपसी विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई लेकिन जैसे-तैसे यह बात वहीं थम गई। लेकिन आरोपियों के मन में मुकेश के प्रति इतना क्रोध था कि शनिवार की दोपहर आरोपियों ने मुकेश की झोंपड़ी में आग लगा दी। इस आग की चपेट में झोंपड़ी में बंधे जानवकर 14 बकरियां, 35 हजार रूपये नगद, 10-12 बोरे गेहॅंू, 1 सोयाबीन का बोरा व 50 किलो आटा इस आगजनी की भेंट चढ़ गया। आगजनी की घटना की जानकारी जब मुकेश को लगी तब तक झोंपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। पीडि़त युवक ने आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।