गैंग रेप नहीं मामला मुहब्बत का था: नाबालिग से प्यार के बदले मिली 376

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने जब बलात्कार के आरोपी को दबोचकर पीडि़ता से जब उसका सामना कराया तो सामूहिक बलात्कार के मामले की हवा निकल गई। पीडि़ता ने भी स्वीकार किया कि उसके साथ दो आरोपियों ने नहीं बल्कि सिर्फ एक आरोपी केदार पुत्र दातू जाटव ने सेक्स किया और वह भी सहमति के बाद। पुलिस का कहना है कि चूंकि बलात्कार का शिकार युवती नाबालिग है इसलिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि शारीरिक संबंध सहमति या असहमति से बनाए गए। पुलिस ने बलात्कार के आरोपी एवं नाबालिग के प्रेमी केदार जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।


कल पोहरी थाने में ग्राम सालौदा निवासी मीरा जाटव (परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष ने अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट लिखाई कि बीती रात जब वह घर में सो रही थी तो मुुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो आरोपियों ने सोते हुए उसका बलात अपहरण कर लिया। इसके बाद वे उसे गांव के बाहर एक खेत में लेकर आए जहां उसके साथ दोनो आरोपियों ने बलात्कार किया। युवती ने बताया कि वह सिर्फ एक आरोपी केदार को जानती है और दूसरे को नहीं जानती है। पुलिस ने इस मामले में एक ज्ञात और एक अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बलात्कार का मामला कायम किया। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता का परिचय देते हुए आरोपी केदार जाटव को गिरफ्तार कर लिया और उसका पीडि़ता से सामना कराया। यहां स्पष्ट हुआ कि मीरा के साथ सिर्फ केदार जाटव ने शारीरिक संबंध बनाए, वह भी युवती की सहमति के बाद और कोई दूसरा आरोपी वहां था नहीं।

बस स्टेण्ड से पकड़ा गया बलात्कारी

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातौर में 15 वर्षीय नाबालिग युवती सविता (परिवर्तित नाम) पुत्री कोकसिंह जाटव के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी वासुदेव धाकड़ पुत्र इमरतलाल धाकड़ को कल मुखबिर की सूचना पर पोहरी बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वासुदेव धाकड़ ने 11 जून को युवती के साथ बलात्कार किया था और इसके बाद से वह फरार चल रहा था। विदित हो कि शौच के लिए जब युवती गांव के बाहर गई तो मौका पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया तथा अपनी हवश का शिकार बना लिया। इससे दुखी होकर पीडि़ता ने जहर खा लिया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!