विद्युत लाइन टूटने से मची अफरा तफरी, आग लगी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर के राजा महादेव मोहल्ले में कल रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब 11 केबी विद्युत लाईन का तार टूट गया और इसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई तथा स्कूटर और घर का छप्पर जल गया। इसके बाद भी लगभग आधे घंटे तक लाईन से इसलिए विद्युत चिंगारियां निकलती रही क्योंकि विद्युत विभाग ने लाईन बंद नहीं की। किसी भी विद्युत अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। आक्रोशित जनता ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। यह तो अच्छा हुआ कि लाईन की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया अन्यथा जनहानी की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा महादेव मोहल्ले में 11 केबी लाईन से पहले भी हादसा हो चुका है। लगभग एक साल पहले तार टूटने से आग लग जाने के कारण जमीन जल गई थी और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। कल रात में 11 केबी का तार फिर टूट गया और पूरे इलाके में लाईन से विद्युत चिंगारियां छूटने लगी। तार गिरने से लक्ष्मीनारायण भदौरिया की गाय की करंट लगने से मृत्यु हो गई। जबकि कुशवाह का स्कूटर और उसके घर का छप्पर जल गया। यही नहीं इलाके में आग लग गई। मोहल्ले वालों ने पास ही रखे टेंकर से आग बुझाई। आग बुझने के पश्चात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने लगातार विद्युत अधिकारियों को फोन और मोबाईल लगाए लेकिन वे नहीं उठे। परंतु मौके पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने आक्रोशित जनता को शांत किया।
 

लापरवाही के आरोप में दो बिजली अधिकारियों पर मामले दर्ज

पिछोर के राजा महादेव मोहल्ले में बिजली तार टूटने से मची अफरा तफरी में स्थानीय निवासियों ने अनेकों बार विद्युत दफ्तर फोन किए। सहायक यंत्री एसके पनीका और कनिष्ठ यंत्री राहुल तिवारी को भी मोबाईल लगाए गए। लेकिन दोनों अधिकारियों ने मोबाईल नहीं उठाया। यहां तक कि पुलिस के फोन को भी तबज्जो नहीं दी गई। विद्युत विभाग और अधिकारियों की लापरवाही से तार टूटने के आधा घंटे बाद भी लाईन बंद नहीं हो सकी। यह तो ईश्वर की कृपा थी कि कोई जनहानि घटित नहीं हुई। लेकिन बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में असफल रहा। इस कारण पुलिस ने सहायक यंत्री पनीका और कनिष्ठ यंत्री तिवारी के खिलाफ भादवि की धारा 429, 336 का मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!