शिवपुरी- संभाग स्तरीय रोलर स्केटिंग स्पर्धा ग्वालियर में विगत दिनों आयोजित की गई। जिसमें शिवपुरी के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सात गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर, 4 ब्राउन मेडल प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया।
वीर सावरकर पार्क में चल रहे स्केटिंग प्रशिक्षण में प्रशिक्षक दीपक जायसवाल, छत्रपाल सिंह गुर्जर, के सहयोग से बच्चे स्केटिंग के गुर सीख रहे हैं। ग्वालियर मेडल प्राप्त करने वाले स्केटिंग के खिलाडिय़ों को बीते रोज सावरकर पार्क में शिक्षक मधुसूदन चौबे व छत्रपाल सिंह गुर्जर ने बच्चों को पुरूस्कारों का वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्केटिंग के छात्र एवं छात्राओं के अलावा उनके परिजन उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।