शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर में 27 वर्षीय युवक मनोज पुत्र रामगोपाल लखेरा की लाश उसी की अटारी में फांसी पर झूलती हुई मिली। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त युवक ने रात एक बजे दुकान के ऊपर स्थित अटारी में गया और फिर वापिस नहीं लौटा। सुबह जब उसकी तलाश की तो वह अटारी में फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक का पोस्टमार्टम कर मर्ग कायम किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।