शिवपुरी। जिला पंचायत शिवपुरी के
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिले की जनपद पंचायत पोहरी की ग्राम
पंचायत रैयन के सचिव रामबाबू को अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं
उदासीनता बरतने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में दो वार्षिक वेतन बृद्धियां
रोकी गई हैं।
हालांकि अपने प्रेसनोट में मुख्य
कार्यपालन अधिकारी ने यह नहीं बताया कि पंचायत सचिव का गुनाह क्या था, जबकि
लापरवाही, उदासीनता और अनुशासनहीनता के कई उदाहरण तो मध्यप्रदेश के
मुख्यसचिव के भी देखने को मिलते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।