शिवपुरी. अपने कार्य को पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वाह करने वाले जल संसाधन विभाग शिवपुरी के सब इंजीनियर चन्द्रपाल सिंह कुशवाह निवासी मोहनी सागर कॉलोनी की विभागीय पदोन्नति के द्वारा एसडीओ के रूप में पदोन्नति की गई है। हमेशा से विभाग द्वारा सौंपे गए कार्य को समय पूरा करने के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले श्री कुशवाह ने कभी अपने आप से समझौता नहीं किया और कार्य को पहले प्राथमिकता दी।
यही कारण रहा कि 30 वर्षो के सेवाकाल में भोपाल, भिण्ड के बाद शिवपुरी आए श्री कुशवाह का प्रमोशन एसडीओ(सब डिवीजनल ऑफिसर) ग्वालियर के रूप में किया गया है। अपनी इस पदोन्नति से श्री कुशवाह तो प्रसन्न है ही साथ ही उनके इस प्रमोशन पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी आलोक सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, मोहरपाल सिंह चौहान, पत्रकार राजू यादव (ग्वाल), रामप्रकाश गुप्ता, हेमंत शर्मा, रणकेन्द्र कुशवाह, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, मृगेन्द्र पाल सिंह जादौन, घनश्याम सिंह जादौन, साहब सिंह कुशवाह आदि शामिल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।